Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

बंगाल में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, रवि अग्रवाल बिधाननगर नगर निगम के नए कमिश्नर नियुक्त

नवान्न सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जिला स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है

22 May 2026

बंगाल में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला, रवि अग्रवाल बिधाननगर नगर निगम के नए कमिश्नर नियुक्त

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए 17 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना में विभागीय सचिवों, नगर निगम आयुक्तों और विभिन्न जिलों के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारियों के स्थानांतरण की जानकारी दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी सुजॉय सरकार को बिधाननगर नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर राज्य वस्त्र एवं रेशम विभाग का आयुक्त तथा राज्य संचालित संस्था तंतूजा का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच के आईएएस अधिकारी रवि अग्रवाल को बिधाननगर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। रवि अग्रवाल पहले पुरुलिया में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
2014 बैच के आईएएस अधिकारी हिंदोल दत्ता, जो नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान में एसोसिएट प्रोफेसर थे, को आसनसोल नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। वहीं, कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन सिंघानी को गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन पब्लिक मैनेजमेंट के सदस्य सचिव और सत्येंद्रनाथ टैगोर सिविल सेवा अध्ययन केंद्र के पाठ्यक्रम निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
मालदा के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शेख अंसार अहमद को पश्चिम मेदिनीपुर भेजा गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी रजत नंदा को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग में वर्तमान जिम्मेदारी के साथ कैबिनेट सचिवालय के संयुक्त सचिव और सूचना एवं संस्कृति विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
पूर्व बर्धमान के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी धीमान बरई को तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। हावड़ा की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रियदर्शिनी एस. को उपभोक्ता मामले विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
दक्षिण 24 परगना के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत राज शुक्ला को बांकुड़ा स्थानांतरित किया गया है, जबकि उत्तर दिनाजपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुमन सौरभ मोहंती को पश्चिम बर्धमान भेजा गया है। दक्षिण दिनाजपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजेश को जलपाईगुड़ी में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा 2018 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण पेरुमल आर. को बांकुड़ा से झाड़ग्राम भेजा गया है। जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिंजन शेखर को हावड़ा तथा नदिया की अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अर्चना पी. वानखेड़े को पूर्व मेदिनीपुर स्थानांतरित किया गया है।
2020 बैच के आईएएस अधिकारियों में मंजीत कुमार यादव को बांकुड़ा से दक्षिण 24 परगना, सौरव पांडेय को उत्तर दिनाजपुर से पश्चिम मेदिनीपुर और एकम जे. सिंह को पश्चिम मेदिनीपुर से बांकुड़ा भेजा गया है।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक योजनाओं और जिला स्तर पर शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नवान्न सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जिला स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला
नवान्न सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और जिला स्तर पर व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News